Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: हीरापुर पार्क मार्केट चेम्बर के फिर अध्यक्ष बने संजीव चौरसिया

Advertisement
Advertisement

आमसभा में सदस्यों ने सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी पर जताया भरोसा

Dhanbad : संजीव चौरसिया फिर चेंबर ऑफ कॉमर्स, पार्क मार्केट हीरापुर के अध्यक्ष चुन लिये गए. गुरुवार 6 जुलाई को वार्षिक आम सभा हीरापुर स्थित अग्रसेन भवन में हुई. आमसभा में वर्ष 2022-23 का लेखा जोखा पेश किया गया. इसके बाद नये सत्र 2023-24  के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ. आमसभा में आम सहमति के आधार पर फिर पुरानी कमेटी को ही चेंबर की नई जिम्मेदारी सौंपी गई. व्यापारियों ने सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी पर भरोसा जताते हुए नए सत्र के लिए संजीव चौरसिया को अध्यक्ष, विनोद अग्रवाल को सचिव व मनीष रंजन को कोषाध्यक्ष चुन लिया. कोषाध्यक्ष चुने जाने पर मनीष रंजन ने कहा कि एक बार फिर सदस्यों ने पुरानी कमेटी पर भरोसा जताया है. उनके इस विश्वास और भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि नई कमेटी को अपने मार्केट तथा दुकानदारों के हित में कई काम पूरे करने है. उन्होंने कहा कि सत्र 2023-24 में ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को चेंबर से जोड़ा जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही