Search

 
 
 

धनबाद : संजीव को रिम्स में जान का खतरा, निजी खर्च पर इलाज की लगाई गुहार

 

कोर्ट में आवेदन देकर कहा-सरकार चाहती है जेल के अंदर या सरकारी अस्पताल में मर जाए

Dhanbad: अपने चचेरे भाई समेत अन्य की हत्या के षड्यंत्र के आरोप में विगत 6 वर्षों से जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मंगलवार 18 जुलाई को स्वास्थ्य की रक्षा की गुहार कोर्ट से लगाई है. संजीव की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में दलील देते हुए अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने कहा कि झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह एसएनएमसीएच के सीसीयू में विगत 7 दिन से जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं. उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. एक विचाराधीन कैदी के स्वास्थ्य, जीवन और उनके अंगों की रक्षा करना सरकार और जिला प्रशासन का दायित्व है. अधिवक्ता जावेद ने कहा कि मृतक की पत्नी कांग्रेस पार्टी की विधायक है, जो मौजूदा सरकार में शामिल है. इसलिए रिम्स रांची में संजीव सिंह को जान का खतरा है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सरकार चाहती है कि संजीव जेल के अंदर या सरकारी अस्पताल में मर जाए. संजीव ने अदालत से प्रार्थना की है कि उन्हें निजी खर्च पर अशर्फी अस्पताल, एशियन जालान अस्पताल, पाटलिपुत्र नर्सिंग होम धनबाद या फिर धनबाद से बाहर सीएमसी वेल्लोर, मैक्स मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल दिल्ली भेजने का आदेश दिया जाए. अधिवक्ता मोहम्मद जावेद एवं अपर लोक अभियोजक अवधेश कुमार की दलील सुनने के बाद अदालत ने जेल प्रशासन से अविलंब संजीव सिंह की वर्तमान स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट तलब की है.

 पप्पू पाचक हमलाकांड में सुनवाई

धनबाद: वासेपुर रहमतगंज निवासी पप्पू पाचक पर जानलेवा हमलाकांड में मंगलवार 18 जुलाई को सुनवाई हुई. अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि पप्पू पाचक को 25 जून 17 की रात पुराना बाजार में अज्ञात शूटरों ने गोली मारी थी. वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया था, जब वह बच्चों के साथ ईद की खरीदारी करने गए थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही