Search

 
 
 

धनबाद: मेयर पद पर संजीव कुमार भाजपा के एकमात्र समर्थित प्रत्याशी- अरुण सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह व राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने धनबाद पहुंचकर मेयर पद के प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में हुंकार भरी. बैंक मोड़ में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने संकल्प पत्र भी जारी किया.
 

Dhanbad : धनबाद में नगर निकाय चुनाव को लेकर कोयलांचल की सियासत गरमा गई है. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह व राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने धनबाद पहुंचकर मेयर पद के प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में हुंकार भरी. बैंक मोड़ में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने संकल्प पत्र भी जारी किया. अरुण सिंह ने स्पष्ट किया कि धनबाद मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित एकमात्र प्रत्याशी संजीव कुमार हैं. उन्होंने उन नेताओं को भी आड़े हाथों लिया जो पार्टी लाइन से हटकर चुनाव लड़ रहे हैं.


अरुण सिंह ने राज्य की जेएमएम-कांग्रेस की गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि राज्य सरकार पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से डरी हुई है. इसीलिए चुनाव दलीय आधार पर नहीं कराया गया. उन्होंने वादा किया कि भाजपा का मेयर बनते ही धनबाद में भाजपा शासित राज्यों का विकास मॉडल लागू किया जाएगा. अरुण सिंह ने जनता को आगाह किया कि कांग्रेस व जेएमएम समर्थित प्रत्याशी को वोट देने का अर्थ है शहर में लूट को खुली छूट देना.


उन्होंने पार्टी से अलग होकर चुनाव लड़ रहे नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्होंने भी भाजपा छोड़ी है उनका राजनीतिक अस्तित्व समाप्त हो गया है. जो लोग अलग रास्ता अपना रहे हैं वे चुनाव परिणाम के बाद खुद को अलग-थलग पाएंगे. प्रेसवार्ता में सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, अमर बाउरी, मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही