Search

 
 
 

धनबादः गुरुद्वारा व मंदिर में मत्था टेक संजीव सिंह ने किया जनसंपर्क, कतरास से तेतुलमारी तक समर्थन

संजीव सिंह ने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. वे नगर निगम क्षेत्र में पारदर्शी प्रशासन, बेहतर स्वच्छता व्यवस्था, सुदृढ़ पेयजल आपूर्ति और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देंगे.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी व झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने गुरुवार को धनबाद के जोड़ाफाटक रोड स्थित छोटे गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और अरदास की. इसके बाद उन्होंने कतरास, मोदीडीह, पांडेयडीह, तेतुलमारी सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया.


जनसंपर्क के दौरान कई वार्डों में स्थानीय लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया और समर्थन का भरोसा जताया. तेतुलमारी में उन्होंने सोमेश्वर नाथ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. लोगों ने स्वच्छता, पेयजल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं जिनके समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया.
संजीव सिंह ने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. वे नगर निगम क्षेत्र में पारदर्शी प्रशासन, बेहतर स्वच्छता व्यवस्था, सुदृढ़ पेयजल आपूर्ति और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देंगे. जनसंपर्क अभियान के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही