Search

 
 
 

धनबाद : संजीव सिंह को एम्स दिल्ली ले जाने की मिली अनुमति

 

रिम्स के आठ सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने की थी अनुशंसा, जेल अधीक्षक ने दिया था आवेदन

Dhanbad:  चचेरे भाई पूर्व कांग्रेस नेता नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में जेल में बंद झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह का इलाज अब दिल्ली एम्स में कराया जाएगा. एमपी एमएलए के मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत के न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत ने बुधवार 16 अगस्त को ऐसा ही आदेश जेल अधीक्षक को दे दिया है. जेल अधीक्षक ने अदालत को आवेदन देकर संजीव सिंह को दिल्ली एम्स भेजने की अनुमति मांगी थी. जेल अधीक्षक के आवेदन पर विचार करते हुए अदालत ने आदेश दे दिया है. आवेदन में जेल अधीक्षक ने कहा था कि संजीव सिंह का इलाज हाईकोर्ट के आदेश पर विगत 11 अगस्त से रांची रिम्स में कराया जा रहा था.  परंतु रिम्स के आठ सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने संजीव सिंह का इलाज दिल्ली एम्स में कराने की अनुशंसा की है. मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा के आधार पर जेल अधीक्षक ने अदालत से अनुमति मांगी थी. बताते चलें कि इससे पहले संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर पति का बेहतर इलाज अपने खर्च पर करने का आदेश देने की प्रार्थना की गई थी. अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि यदि रांची रिम्स को उच्च स्तरीय संस्थान में भेजने की आवश्यकता महसूस हो तो निचली अदालत आदेश पारित कर सकती है. इससे पूर्व भी संजीव सिंह की ओर से अदालत में आवेदन देकर कहा गया था कि रांची रिम्स में दवा उपलब्ध नहीं है, जिससे उनका इलाज नहीं हो पा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही