धनबाद: सता पक्ष के दवाब में संजीव सिंह का ठीक से नहीं हो रहा इलाज : रागिनी सिंह
Dhanbad : भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार 15 अप्रैल को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक से झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के स्वास्थ्य को लेकर मुलाकात की. अधीक्षक अरुण कुमार वर्णवाल से बातचीत में अपनी शिकायत से अवगत कराया. अधीक्षक ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में उतार चढाव लगा हुआ है. उन्हें डिप्रेशन समेत कई बीमारी है, जिसका इलाज चल रहा है. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव में बेहतर इलाज नहीं किया जा रहा है. भाजपा के जिला महामंत्री नितिन भट्ट ने बताया कि अधीक्षक से बातचीत हुई. उनकी बात से संतुष्ट नहीं हैं. साफ प्रतीत होता है कि सत्ता पक्ष के दबाव में पूर्व विधायक का इलाज नहीं किया जा रहा है. अगर उनके साथ किसी भी तरह की अप्रिय घटना घटती है तो पूर्ण रूप से जिला प्रशासन, सरकार और एसएनएमएमसीएच अस्पताल प्रबंधन जिम्मेवार होगा. जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार झा ने बताया कि पूर्व विधायक की स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखा. शरीर में चलने तक की भी शक्ति नहीं है. बावजूद सत्ता पक्ष के दबाव में उन्हें जेल स्थानांतरित किया जा रहा है. अगर भविष्य में कोई अप्रिय घटना घटती है, तो पूर्ण रूप से सरकार और प्रशासन की जवाबदेही होगी. जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून, भाजपा नेता मुकेश सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह, जयंत चौधरी, उमेश यादव, अखिलेश सिंह, संतोष शर्मा, दिलीप भारती, छोटू सिंह, स्वरूप भट्टाचार्य, समेत भारी संख्या में सिंह मेंशन के समर्थकों का जुटान लगा रहा. करीब 3 बजे आनन फानन में पूर्व विधायक संजीव सिंह को जेल स्थानांतरित किया गया. [wpse_comments_template]

Leave a Comment