Search

 
 
 

धनबाद: संजीव सिंह का दूसरी बार भी नहीं हो सका एमआरआई टेस्ट

 

सांस फूलने, चक्कर आने व बीपी बढ़े होने के कारण  होना पड़ा वापस

Dhanbad : झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सोमवार को दूसरी बार धनबाद के प्राइवेट जांच घर अविष्कार डायग्नोसिस में जांच के लिए ले जाया गया. वहां अल्ट्रासाउंड समेत अन्य टेस्ट हुए, लेकिन एमआरआई नहीं हो सकी. इसके बाद संजीव सिंह को वापस एसएनएमएमसीएच ले जाया गया. बता दें कि उनकी इच्छा मृत्यु की अर्जी विगत गुरुवार को एमपी-एमएलए न्यायालय के विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार ने खारिज कर दी थी व धनबाद के किसी अच्छे अस्पताल में भेजकर जांच कराने का निर्देश दिया था.. संजीव सिंह की पत्नी भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बताया कि अल्ट्रासाउंड समेत अन्य टेस्ट हुए हैं.  परंतु सांस फूलने, चक्कर आने व बीपी बढ़े होने के कारण एमआरआई नहीं हो सकी. उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से बीमार एक विचाराधीन बंदी के साथ राज्य सरकार बदले की भावना से काम कर रही है. स्वास्थ्य में लगातार गिरावट के बावजूद अच्छे इलाज की अनुमति नहीं है. यह सत्ता का प्रभाव नहीं तो और क्या है. किसी भी अप्रिय घटना घटने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार जेल प्रशासन और एसएनएमएमसीएच की होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही