Search

 
 
 

धनबाद : संजीव सिंह का हुआ एक्सरे, ईसीजी सहित कई तरह की हुई जांच

 

यूरिन पास कराने के लिए डॉक्टर ने लगाया कैथेटर

Dhanbad : एसएनएमएमसीएच में विगत 11 जुलाई से इलाजरत झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की बुधवार 19 जुलाई को पांच सदस्यीय टीम ने एक्सरे, ईसीजी, ब्लड सैंपल सहित कई तरह की जांच की. इसके बाद यूरिन पास कराने को लेकर डॉक्टरों ने कैथेटर भी लगाया. संजीव सिंह को पिछले 50 घंटे से पेशाब नहीं हो रहा था. जांच के लिए लिए गए ब्लड सैंपल की रिपोर्ट खबर लिखे जाने तक नहीं आई थी. जांच के बाद बोर्ड में शामिल डॉक्टरों ने अस्पताल सुपरिटेंडेंट को अपनी रिपोर्ट सौंपी है. हालांकि देर शाम तक खुलासा नहीं हो पाया है. पांच सदस्यीय बोर्ड में सर्जरी विभाग के डॉक्टर एस के चौरसिया, मेडिसिन विभाग के डॉ यूके ओझा, आई विभाग के यू एन सिंह, रेडियोलॉजिस्ट से डॉक्टर अनिल कुमार, ऑर्थो से डीपी भूषण शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही