Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: अस्मित की मौत के एक वर्ष पूरे होने पर 23 मार्च को संकल्प सभा

Sindri : सिंदरी (Sindri) डिनोबली स्कूल सिंदरी के छात्र अस्मित आकाश की रहस्यमय मौत के एक वर्ष पूरे होने पर 23 मार्च को रांगामाटी में संकल्प सभा होगी. अस्मित की मौत व आए दिन चोरी व अपराधिक घटनाओं पर प्रशासन के मौन पर अस्मित न्याय मंच ने शनिवार 18 मार्च को प्रेसवार्ता में सिंदरी एसडीपीओ व थाना प्रभारी की तबादले की मांग की है. प्रेसवार्ता में मंच संयोजक विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि अस्मित की मौत को एक वर्ष पूरे होने को हैं और प्रशासन 302 का मुकदमा दायर कर अज्ञात दोषियों में ही सिंमटी बैठी है. सिंदरी प्रशासन आपराधिक घटनाओं को रोक पाने में विफल है. उन्होंने अस्मित के मौत मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन से एसआइटी गठन की मांग की है. उन्होंने कहा कि 23 मार्च को संकल्प सभा के मुख्य अतिथि भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय महासचिव डॉ काशीनाथ चटर्जी होंगे.  मंच नेता सुरेश प्रसाद ने कहा कि सिंदरी वासी अपराध के खिलाफ प्रशासन का सहयोग करते हैं, लेकिन प्रशासन पूरी तरह से न्याय व्यवस्था को लागू करने में विफल है. उन्होंने कहा कि अस्मित को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. प्रेसवार्ता में गौतम प्रसाद, सुबल चंद्र दास, सूर्य कुमार सिंह, अमीषा कुमारी, राम लायक राम, रजनीकांत मिश्रा, दीपक कुमार बनर्जी, शिबू राय आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही