Search

 
 
 

धनबाद: ऐतिहासिक होगी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा: रागिनी सिंह

 

मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107 वीं जयंती, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Jharia : झरिया के कतरास मोड़ स्थित सिंह मेंशन कार्यालय में सोमवार 25 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107 वीं जयंती मनाई. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह एवं अन्य भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया. प्रेस वार्ता में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बताया कि 27 सितंबर को झरिया भगतडीह के समीप प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर है. संकल्प यात्रा ऐतिहासिक होगी. प्रदेश अध्यक्ष के पहली बार आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है. 27 सिंतबर को जनता का जनसैलाब देखने को मिलेगा, क्योंकि लोग झारखंड की भ्रष्ट सरकार से ऊब चुके हैं. उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में जनता कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने की अपील की है. कहा कि इस संकल्प यात्रा के जरिये वर्तमान झारखंड सरकार का भंडाफोड़ कर जनता को राहत पहुंचाने का संकल्प किया जा रहा है. कल धनबाद के निरसा और सिंदरी के प्रखंड में कार्यक्रम होगा. वही 27 सिंतबर को धनबाद के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया जाएगा. लगभग 12 बजे झरिया विधानसभा के कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे. वही पुराने आरएसपी कॉलेज ग्राउंड में लगभग 1 बजे बाबूलाल मरांडी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश राही, मानस प्रसून, उमेश यादव, संजय झा, संतोष शर्मा, अरुण साह, सुजीत सिन्हा, राजाराम पासवान, अभिषेक पांडेय,राज किशोर जेना, शैलेश सिंह चंद्रवंशी,अरिंदम बनर्जी, दिलीप भारती समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही