Search

 
 
 

धनबाद : सरस्वती विद्या मंदिर भूलीनगर में हुआ संस्कृत सप्ताह का समापन

 

एकल गीत, संभाषण, गायन प्रतियोगिता के अलावा छात्रों के बीच हुई सदन बैठक

Bhuli : सरस्वती विद्या मंदिर भूलीनगर में 3 से 8 जुलाई तक संस्कृत सप्ताह मनाया गया. सप्ताह का समापन शनिवार को हो गया. कार्यक्रम प्रमुख रामानुज चौधरी ने बताया कि विद्यालय में संस्कृत सप्ताह में छात्रों के बीच एकल गीत, संभाषण प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, एकात्मता स्तोत्र वाचन आदि कार्यक्रम हुए. समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य शिव बालक प्रसाद सिंह, प्राथमिक खंड प्रमुख अनुराधा कुमारी, आचार्य रामानुज चौधरी, अनीश कुमार आदि मौजूद थे. आज ही छात्रों के बीच सदन बैठक भी हुई, जिसमें छात्रों को शिवाजी, तिलक, अशोका एवम राणा प्रताप सदनों में विभाजित किया गया. प्रत्येक सदन में छात्र-छात्राओं को विशेष पद दिए गए. सदन व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को व्यवस्था कौशल सिखाना व प्रतिभा को उभारने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करना है. सदन बैठक का संयोजन उमेश कुमार सिंह ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही