Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: ओपन टेनिस टूर्नामेंट में संतोष कंचन, गुल और अमित ने मैच जीते

Dhanbad : धनबाद लॉन टेनिस एसोसिएशन एवं धनबाद क्लब की संयुक्त मेजबानी में विक्रम वोरा मेमोरियल ओपन टेनिस टूर्नामेंट 28 अप्रैल से शुरू हुआ. धनबाद क्लब के टेनिस कांप्लेक्स में खेले जा रहे टेनिस टूर्नामेंट के पहले दिन एकल मुकाबले में संतोष सिंह, कंचन सिंह, गुल नूरी एवं अमित सिन्हा ने अपने-अपने मैच आसानी से जीत लिये. कंचन सिंह ने कड़े संघर्ष में जितेन गुटगुटिया को टाई ब्रेकर में 8-7 से हराया. इसके अलावा संतोष सिंह ने शुभम को 8-0 से, सुजल ने शुभम को 8-2, कमलेश ने कुशाग्र को 8-0, अमित सिन्हा ने कमलेश को 8-3, गुल ने अमन को 8-5 और रणबीर ने संजय कुमार को 8-3 से हराया. टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन शाम 5 बजे किया गया. उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह थे. इस अवसर पर विक्रम वोरा की धर्मपत्नी कानन वोरा व उनकी माता भी उपस्थित थी. मोहम्मद शफीक, सहरिया एवं अन्य ने अपायर की भूमिका निभाई. इस अवसर पर धनबाद लॉन टेनिस के पदाधिकारी एवं धनबाद क्लब के पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही