Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झरिया के नए थानाप्रभारी संतोष सिंह ने पदभार संभाला

Jharia/Dhanbad : एसएसपी ने धनबाद, झरिया सहित जिले के 7 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है. झरिया के नए थानाप्रभारी संतोष सिंह ने 7 अप्रैल को पदभार भी संभाल लिया. वह पदस्थापन की प्रतीक्षा में पुलिस लाइन में थे. निवर्तमान थानेदार पंकज झा के विभागीय प्रशिक्षण पर जाने के बाद एसएसपी ने संतोष सिंह को झरिया का थानाप्रभारी नियुक्त किया. योगदान देने के बाद संतोष सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी. एसएसपी कार्यालय से 6 अप्रैल की देर शाम जारी अधिसूचना के अनुसार गोविंदपुर, धनबाद, धनसार, पुटकी, जोरापोखर व टुंडी के थानेदार भी बदल दिए गए हैं. सरायढेला थानेदार जीतेंद्र कुमार को गोविंदपुर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे संतोष कुमार गुप्ता धनबाद का नया थानाप्रभारी बनाए गए हैं. इसी प्रकार जोरापोखर थाना प्रभारी राजू सिंह धनसार के नए थानाप्रभारी बनाए गए, जबकि सीसीआरसी पुलिस इंस्पेक्टर विनोद उरांव को जोड़ापोखर थानाप्रभारी की कमान दी गई है. साइबर थाना के ऑफिसर इंचार्ज रासबिहारी लाल पुटकी थानाप्रभारी, जबकि अनिल कुजूर साइबर थानाप्रभारी बनाए गए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-a-38-year-old-married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-in-jodapokhar/">धनबाद:

 जोड़ापोखर में 38 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही