धनबाद: अपने भाई के हत्यारे संतोष को मिली सजा ए मौत
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मकान बंटवारे के विवाद को लेकर अपने ही छोटे भाई की तलवार से काट कर हत्या कर देने के मामले में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार विश्वकर्मा की अदालत ने संतोष कुमार महतो को सजा ए मौत की सजा सुनाई है. 23 फरवरी को अदालत ने संतोष को दोषी करार दिया था. अदालत ने सजा की बिंदु पर सुनवाई की अगली तारीख 28 फरवरी तय कर दी थी. अभियुक्त फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है. अभियुक्त संतोष कुमार महतो बरवड्डा थाना क्षेत्र के बिराजपुर का रहने वाला है. मृतक प्रेम कुमार महतो की पत्नी लक्ष्मी देवी द्वारा बरवड्डा थाना में 6 अप्रैल 2018 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने लक्ष्मी देवी के फर्द बयान के आधार पर संतोष महतो, मोतीराम महतो, रीना देवी एवं अग्नि देवी को आरोपी बनाते हुए अनुसंधान शुरू किया था. प्राथमिकी में लक्ष्मी देवी ने आरोप लगाया था कि आरोपियों के साथ उन लोगों का पूर्व से घर बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. उसका जेठ संतोष कुमार महतो जेल में बंद था. जेल से छूट कर आने के बाद उसके पति पर बंटवारे को लेकर दबाव बनाने लगा, जिसका साथ उसकी ननद अग्नि देवी तथा देवर मोतीराम महतो भी दे रही थे. 6 अप्रैल 2018 को जब उसका पति घर के बाहर बैठा हुआ था तभी अन्य आरोपी ने संतोष कुमार महतो को ललकारते हुए उसके पति प्रेम कुमार महतो की हत्या कर देने के लिए उकसाया था. जैसे ही उसका पति घर में प्रवेश किया उसी समय संतोष कुमार महतो लोहे के तलवार से उसके पति पर वार कर दिया, जिससे वह जख्मी होकर गिर पड़ा. उसे बचाने जब उसकी मां चिंता देवी गई तो उसे भी तलवार से मार कर घायल कर दिया. पुलिस ने मौके से खून लगी तलवार तथा प्लास्टिक की रस्सी बरामद की थी. अनुसंधान के बाद पुलिस ने 4 जुलाई 2018 को संतोष कुमार महतो के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया तथा अन्य आरोपी मोतीराम महतो ,विणा देवी एवं अग्नि देवी के खिलाफ अनुसंधान जारी रखा था. [wpse_comments_template]

Leave a Comment