Search

 
 
 

धनबाद : सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित

 
लक्ष्य हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम के साथ समर्पण ज़रूरी : सुनील कुमार सिंह Katras : सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में बुधवार 27 सितंबर को सम्मान समारोह आयोजित कर 21 से 24 सितंबर  तक सिंदरी में आयोजित 34वें प्रांतीय खेलकूद समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के छात्र-छात्राओं ने 14 स्वर्ण, 20 रजत और 07 कांस्य पदक प्राप्त कर ओवर ऑल द्वितीय स्थान प्राप्त किया. प्राचार्य सुनील कुमार सिंह ने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम के साथ-साथ संपूर्ण समर्पण की आवश्यकता होती है. विजेताओं में अंशू ने तीन स्वर्ण पदक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ एथलीट का सम्मान प्राप्त किया. वहीं वंदना ने दो स्वर्ण, तीन रजत, निर्जला ने एक स्वर्ण, चार रजत, पूजा ने एक स्वर्ण व तीन रजत पदक, संजना ने दो स्वर्ण, स्वाति ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक, रेणु ने एक स्वर्ण व तीन रजत, नीलम ने एक स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक, श्वेता ने एक स्वर्ण, दो रजत पदक, खुशबू ने एक रजत व एक कांस्य पदक, मेघा ने एक रजत व एक कांस्य पदक प्राप्त किया. समारोह में उपप्राचार्य दुर्गेश नंदन सिन्हा, विद्यालय कार्यकारिणी के सदस्य उत्तम गायली, शारीरिक आचार्य मदन मोहन राय, अशोक कुमार सिंह, धर्मेंद्र तिवारी का सराहनीय योगदान रहा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-agitators-rejected-dvc-secretarys-proposal-maithon-bachao-samitis-agitation-continues/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : डीवीसी सचिव के प्रस्ताव को आंदोलनकारियों ने ठुकराया, मैथन बचाओ समिति का आंदोलन ज़ारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही