Search

धनबाद : कुमारधुबी में साड़ी गोदाम पर हमला, तीन लोग घायल

Maithon : धनबाद (Dhanbad) जिले के कुमारधुबी के शिवलीबाड़ी संजय नगर स्थित एक साड़ी गोदाम में धारदार हथियार व देसी कट्टा से लैस 10-15 युवकों ने धावा बोलकर हमला किया. इसमें गोदाम में कार्यरत संतोष साव, सूरज कुमार व सूरज मोदी गंभीर रूप से घायल हो गए. साड़ी गोदाम मालिक रंजन कुमार को भी हल्की चोट लगी है. घटना 23 फरवरी की रात की है. घायल सूरज कुमार, सूरज मोदी व संतोष साव का इलाज एसएनएमसीएच धनबाद में चल रहा है. तीनों का सिर फट गया है. सूचना पाकर कुमारधुबी पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कारवाई करते हुए तीन हमलावरों को शिवलीबाड़ी रहमत नगर निवासी मुराद अंसारी, अरमान अंसारी व जाहिद अंसारी उर्फ यद्दु को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में गोदाम संचालक रंजन कुमार की लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. रंजन कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे 10-15 की संख्या में युवकों ने डकैती की नीयत से गोदाम में धावा बोला. मुख्य दरवाजा नहीं खोलने पर वे जबरन दीवार फांदकर अंदर घुस गये. युवकों के हाथ में लाठी, रॉड, भुजाली व कट्टा था. रंजन कुमार अपने स्टाफ के साथ काम कर रहे थे. जबतक कुछ समझ पाते युवकों ने मारपीट शुरू कर दी.

यह है मामला

झमेला शाम करीब छह बजे शुरू हुआ. रहमतनगर का एक युवक संजय नगर की गली से तेज गति से स्कूटी चलाकर दूध लाने जा रहा था. तभी कुछ युवकों ने उसे रोका. तेजी से स्कूटी नहीं चलाने की बात कही। बात बढ़ी तो स्कूटी की चाबी निकाल ली. विरोध करने पर युवकों ने उसे दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए. बदले की नीयत से युवक ने अपने 10-15 साथियों के साथ साड़ी गोदाम पर धावा बोल दिया और मारपीट की. ओपी प्रभारी संदीप कुमार यादव ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. गिरफ्तार तीनों युवक को 24 फरवरी को जेल भेज दिया गया. अन्य की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbads-mercury-reached-33-degrees-even-before-holi-people-started-saying-uff-this-summer/">धनबाद

का पारा पहुंचा 33 डिग्री, होली के पहले ही लोग कहने लगे ‘उफ्फ ये गर्मी’ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp