Search

 
 
 

धनबाद : गोमो के लक्ष्मीपुर में धूमधाम से मना सरहुल उत्सव

 
Gomoh : गोमो के लक्ष्मीपुर में 15 मार्च की शाम सरहुल उत्सव धूमधाम से मनाया गया. सरना स्थल पर पूजा-अर्चना के बाद आदिवासी समाज के महिला-पुरुष पारंपरिक नृत्य पर देर तक झूमते रहे. पूजन अनुष्ठान पाहन हांगो उरांव ने संपन्न कराया. सरना स्थल को बिजली के रंगीन बल्बों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है. इससे पूर्व लक्ष्मीपुर सरना समिति के अध्यक्ष शंकर हांसदा व उपाध्यक्ष बीरबल बस्की के नेतृत्व में समाज के लोग पारंपरिक भेश-भूषा में ढोल-नगाड़े के साथ जुलूस की शक्ल में सरना स्थल पहुंचे. गोमो सरना समिति के बदना उरांव, रोबट कच्छप, एसी तिग्गा, कार्तिक उरांव भी इसमें शामिल हुए. पाहन ने कुल देवी-देवता की पूजा के बाद भोग चढ़ाया और आपस में बांटा गया. इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां मनाई. फिर शुरू हुआ आदिवासियों के पारंपरिक नृत्य का दौर. ढोल-नगाड़े की थाप पर महिलाओं ने एक-दूसरे का हाथ थामकर देर तक नृत्य किया. मौके पर झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश टुडू, रतिलाल टुडू, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हीरामन नायक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-road-safety-team-made-people-aware-of-traffic-rules/">धनबाद

: सड़क सुरक्षा टीम ने लोगों को ट्रैफिक रुल्स के प्रति किया जागरूक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही