Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति 15 जनवरी को कराएगी 121 जोड़ों की शादी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति की बैठक 22 सितंबर गुरुवार को हीरापुर के मास्टर पाड़ा स्थित मैरेज हॉल में हुई. बैठक में 15 जनवरी रविवार को 121 जोड़े युवक युवतियों का सामूहिक विवाह कराने का फैसला लिया गया है. हिंदू,  मुस्लिम, सिख व ईसाई समुदाय के जोड़ों की शादी उनके रीति रिवाज के अनुसार एक ही मंच पर कराई जाएगी. यह जानकारी समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि समिति की ओर से लगातार नौवें वर्ष सर्वधर्म सामूहिक विवाह कराया जा रहा है. इसी के साथ सत्र पूरा हो जाने के कारण पिछली कमेटी को भंग कर दिया गया. अब दुर्गा पूजा के बाद अगली नई कमेटी का चुनाव कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से कोरोना वायरस की वजह से बहुत कम जोड़ों का विवाह कराया जा सका. इस बार सभी धर्मों से जुड़े 121 जोड़ों की शादी एक मंच पर पहली बार किया जाएगा. रजिस्ट्रेशन फॉर्म एक अक्टूबर से बेकार बांध के पंडित डेकोरेटर्स तथा मनईटांड़ के ब्यूटी डेकोरेटर्स के कार्यालय से मिलना प्रारंभ हो जाएगा. कहा कि इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि होंगे. पूजा के बाद समिति के सदस्य उन्हें आमंत्रित करेंगे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-syllabus-is-not-ready-under-the-new-education-policy-what-will-be-the-studies-do-not-know/">धनबाद

: नई शिक्षा नीति के तहत सिलेबस तैयार नहीं, पढ़ाई क्या होगी पता नहीं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही