Search

धनबाद : सरयू राय अपने बयान के लिए माफी मांगें, नहीं तो करेंगे केस- ढुल्लू महतो

लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने भेजा लीगल नोटिस

Dhanbad : धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय को वकालतन (लीगल) नोटिस भेजा है. अधिवक्ता नीरज कुमार बशीयर के माध्यम से भेजे गये नोटिस में कहा गया है कि सरयू राय अपने बयान के लिए माफी मांगें. यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो उनके खिलाफ मुकदमा किया जाएगा. ज्ञात हो कि सरयू राय ने पिछले दिनों धनबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ढुल्लू महतो पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. कहा था कि ढुल्लू महतो के खिलाफ 50 आपराधिक मामले लंबित हैं. दो-तीन मामलों में 4 साल से अधिक की सजा हुई है. नोटिस में कहा गया है कि सरयू राय ने बाघमारा से लागातार तीन बार के विधायक पर अनर्गल आरोप लगाए हैं. कोई प्रमाण नहीं दिया है. उन्होंने अपनी लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस को फेसबुक पर पोस्ट कर ढुल्लू महतो की छवि धूमिल करने की कोशिश की है.

नोटिस को कचरे के डिब्बे में फेंक दिया : सरयू 

इधर, सरयू राय ने कहा कि उन्होंने नोटिस को फाड़ कर कचरे के डब्बे में फेंक दिया है. दरअसल, नोटिस जवाब देने लायक ही नहीं है. यह ढुल्लू महतो की चुनावी चाल है. वह नोटिस के माध्यम से बताना चाहते हैं कि आरोप गलत हैं. राय ने कहा कि यदि ढुल्लू महतो को शौक है, तो उन पर लगाए आरोपों का पोस्टर-बैनर पूरे धनबाद संसदीय क्षेत्र में लगवा देंगे. ढुल्लू महतो नोटिस की धमकी देना छोड़ कर सीधे उनके ऊपर केस करें। वह अपनी कही बातों पर पूरी तरह कायम हैं. यह भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/mla-amba-prasad-and-his-brother-ankit-reached-ed-office-interrogation-continues////">विधायक

अंबा प्रसाद और उनके भाई अंकित पहुंचे ED ऑफिस, पूछताछ जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp