Search

धनबाद:  पुण्यतिथि पर याद किये गए किड्स केयर के संस्थापक सतीश वर्मा

Katras :  कतरास (Katras)  रानी बाजार स्थित किड्स केयर में शनिवार 1 अप्रैल को विद्यालय के संस्थापक सतीश कुमार वर्मा की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर समारोह में उन्हें विद्यालय के सभी शिक्षक,शिक्षकेतर कर्मचारियों, बंधु-बांधव एवं परिवारजनों ने पूजन-हवन के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी. पंडित प्रभाकर पाठक ने हवन पूजन कराया. तत्पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों व परिजनों ने बारी-बारी से दिवंगत संस्थापक की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर ब्राह्मणों को सात्विक भोजन भी कराया गया. श्रद्धांजलि सभा में श्रीमती अंजुला वर्मा, श्रीमती अनिता वर्मा, श्रीमती सरिता वर्मा, स्वाति आकांक्षा, शिल्पी एकता, सुजीत सिन्हा, चंदन श्रीवास्तव, विनय वर्मा,  विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार वर्मा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp