Search

 
 
 

धनबाद : रथ पर सवार सत्य साईं बाबा ने भक्तों को दिए दर्शन

 
Jharia : श्री सत्य साईं बाबा का रथ 8 जनवरी को बस्ताकोला पहुंचा. सावित्री भवन बस्ताकोला में श्री सत्य साईं समिति की ओर से बाबा की विशेष पूजा की गई. इसके बाद रथयात्रा शुरू हुई. स्वर्ण रथ भगतडीह, कतरास मोड़, लक्षमनिया मोड़ होते हुए कोयरीबांध स्थित साहू धर्मशाला पहुंचा. भक्तों ने स्थापित मूर्ति की आरती उतारी. इसके बाद झरिया में रथ पर विराजमान बाबा का नगर भ्रमण कराया गया. नगर भ्रमण के दौरान रथ पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई. साईं भक्त भजह गाते चल रहे थे. साईं समिति के भगवती मोदी व सत्यनारायण भोजगढ़िया ने बताया कि बाबा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए झारखंड भ्रमण के दौरान रथ झरिया पहुंचा है. साईं बाबा का संदेश है कि मानव सेवा ही माधव सेवा है. पुटपति और बेंगलुरु के साईं हॉस्पिटल में अनेक प्रकार के जटिल रोगों का इलाज मुफ्त किया जा रहा है. 9 जनवरी को साईं रथ बनियाहीर, भागा, फुसबंगला के लिए प्रस्थान करेगा. कार्यक्रम में भगवती मोदी, सत्यनारायण भोजगढ़िया, मोहित साव, प्रीतम गुप्ता, बैजनाथ साहू, श्यामसुंदर तुलस्यान, राजेंद्र अग्रवाल, सतीश खन्ना, मंजू देवी, जया देवी, रीना देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-remove-illegal-encroachment-from-dvc-land-in-jharkhand-chairman/">धनबाद

: झारखंड में डीवीसी की जमीन से अवैध कब्जा हटाएं- चेयरमैन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही