Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में प्रदूषण के खिलाफ सत्याग्रह, लोगों ने ली शपथ

 
Jharia : झरिया में बढ़ते वायु प्रदूषण के खिलाफ शनिवार को शुरू हुआ 24 घंटे का सत्याग्रह आंदोलन रविवार को शपथ ग्रहण के साथ समाप्त हुआ. लोगों ने जाति-धर्म व दलगत भावना से ऊपर उठकर प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की शपथ ली. धरनास्थल पर ही हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. उधर से गुजरने वाले 1800 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर सत्याग्रह का समर्थन किया. आंदोलन में दूसरे दिन बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोग शमिल हुए. दामोदर बचाओ आंदोलन के संयोजक पर्यावरणविद अरुण रॉय ने कहा कि लगातार बढ़ रहा वायु प्रदूषण झरियावासियों के लिए जानलेवा हो गया है. लोग कई गंभीर बीमरियों से जूझ रहे हैं. इसके बावजूद बीसीसीएल के वरीय अधिकारी इस मुद्दे पर मौन साधे हुए हैं. इस गंभीर समस्या के खिलाफ संयुक्त प्रदूषण संघर्ष समिति बनाकर लड़ाई लड़नी होगी. भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन और आउटसोर्सिंग कंपनियां नियम विरुद्ध कोयला खनन करा रही हैं. लोगों को सांस लेने के लिए शुद्ध हवा तक नहीं मिल पा रही है. इस समस्या को लेकर कई बार आंदोलन किया गया. लेकिन बीसीसीएल प्रबंधन के कानों पर जूं तक नही रेंगी. यदि प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो बीसीसीएल मुख्यालय का घेराव किया जाएगा. झरिया विधायक के प्रतिनिधि केडी पांडेय ने कहा कि विधायक पूर्णिमा सिंह ने मामले का विधानसभा भी उठाया था. झरिया मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, डॉ मनोज कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए. सत्याग्रह आंदोलन में अखलाक अहमद, उमाचरण रजवार, श्रीकांत अंबष्ठ, हरीश जोशी, गोपाल अग्रवाल, डॉ ओपी अग्रवाल, शिवचरण शर्मा, अनिल जैन, बलदेव पाण्डेय, उमा भट्टाचार्य, शिवबालक पासवान, अशोक वर्णवाल, हरिनारायण सिंह, अविनाश शर्मा, विनोद शर्मा, अखिलेश सिंह, अनूप लिल्हा, दिलीप आडवाणी, अरुण साव, कार्तिक हाड़ी, रूदल पासवान,गणेश अग्रवाल,शैलेश सिंह, सौरभ शर्मा, सनोज कुमार, रमेश अग्रवाल आदि ने भाग लिया. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-camps-will-be-organized-from-20th-in-all-the-blocks-to-provide-benefits-of-pension-to-all-people-pradeep-yadav/">गोड्डा

: सर्वजन पेंशन का लाभ देने को सभी प्रखंडों में 20 से लगेगा शिविर- प्रदीप यादव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही