Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मत्स्यजीवी संग्राम समिति का सत्याग्रह 25 से, प्रशासन को दिया नोटिस

Nirsa : पंचेत जलाशय मत्स्यजीवी संग्राम समिति के सदस्य अपनी मांगों को लेकर 25 अप्रैल से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह करेंगे. प्रशासन को कलियासोल प्रखंड कार्यालय के समक्ष सत्याग्रह व भूख हड़ताल करने का नोटिस दिया है. पत्र की कॉपी धनबाद डीसी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है. समिति ने कलियासोल अंचलाधिकारी व कालूबथान थानाप्रभारी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पंचेत जलाशय में मत्स्य विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष  लाखों रुपए के छोड़े जा रहे मछली के जीरा को अधिकारियों की शिथिलता के कारण जाल से बर्बाद किया जा रहा है. इसके कारण उनसोलोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही