Katras : कतरास (Katras) शहीद भगत सिंह स्मारक समिति एवं मजदूर संगठन समिति कतरास द्वारा भंडारीडीह स्थित सामुदायिक भवन के समक्ष श्रद्धांजलि सभा की गई. इस अवसर पर पूर्व विधायक आनंद महतो ने झंडोत्तोलन किया. इसके बाद दिवंगत वरीय अधिवक्ता सह मार्क्सवादी विचारक सत्यनारायण भट्टाचार्य की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर दो मिनट मौन रख कर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. निरसा के पूर्व विधायक अरुप चटर्जी ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोयलांचल क्षेत्र में सत्यनारायण भट्टाचार्य की कमी हमेशा खलेगी. कहा कि वह समाज सुधारक व चिंतक थे. मौक़े पर उपस्थित लोगों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर दीप नारायण भट्टाचार्य, हलधर महतो, काशी नाथ चटर्जी, हंजला बीन हक, निमाई दा, इंदर सिंह, महादेव चटर्जी, जय मजूमदार, कृष्णा, गौरव सरकार, चुन्ना यादव, सुनीता मुर्मू, बच्चा सिंह, शहजाद अंसारी, रवि सिंह, एन सी भट्टाचार्य, फिरोज रजा, उमेश एस उषा, गजेंद्र यादव, इंद्रासन, दिलीप तिवारी, रज्जाक अंसारी, ललन यादव, अमान, महबूब, मनोज कुमार समेत सैकड़ों लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित की. [wpse_comments_template]
धनबाद: कोयलांचल में हमेशा महसूस होगी सत्यनारायण भट्टाचार्य की कमी : अरुप चटर्जी
Leave a Comment