Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मध्यस्थता अपना कर समय, धन व संबंध बचाएं : न्यायाधीश

Dhanbad :  जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद राम शर्मा के निर्देश पर सिविल कोर्ट धनबाद में दो सप्ताह तक चलने वाले मन का मिलन पखवाड़ा की शुरुआत 29 मई सोमवार को हुई. इस मौके पर  अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा निताशा बारला ने कहा कि मन का मिलन पखवाड़ा की शुरुआत झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर हो रही है, जो 14 जून  तक चलेगी. इस पखवाड़ा के जरिये मध्यस्थता केंद्र में वादी और प्रतिवादी पक्षों को सौहार्दपूर्ण वातावरण मुहैया कराया जाता है. दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कराकर त्वरित न्याय दिलाने में सहयोग प्रदान किया जाता है. मध्यस्थता से वादी और प्रतिवादी दोनों ही पक्षों को समय और धन की बचत होती है. उन्होंने कहा कि पक्षकारों के बीच आपसी संबंध मैत्रीपूर्ण रहे, इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है.  जिले के सभी प्रखंडों के विधिक सहायता केंद्रों पर कार्यरत पैरा वैधानिक स्वयंसेवकों द्वारा सुदूर ग्रामीण इलाकों में लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही