Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए झारखंड बार काउंसिल ने 20 अप्रैल को चुनाव पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी. तीन सदस्यीय चुनाव पदाधिकारियों की टीम में धनबाद जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता एससी मल्लिक,देवी शरण सिन्हा व अरुण कुमार तिवारी शामिल हैं. झारखंड बार काउंसिल के सचिव राजेश पांडे के हस्ताक्षर से जारी पत्र में वर्तमान कमेटी से सभी कामकाज का चार्ज हैंडोवर लेने व जल्द चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है. शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए संजय कुमार विद्रोही व परमेश्वर मंडल को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है. ज्ञात हो कि धनबाद जिला बार एसोसिएशन की वर्तमान कमेटी का कार्यकाल 26 मार्च को समाप्त हो गया. चुनाव कराने के लिए धनबाद बार एसोसिएशन में काफी गहमागहमी शुरू हो गई थी. मामला निचली अदालत से लेकर हाईकोर्ट तक चला गया था.
: डॉ. विवेक कुमार नेशनल हेल्थ एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित [wpse_comments_template]
स्पेशल कमेटी को प्रस्तावित किए थे 19 नाम
झारखंड उच्च न्यायालय ने रिट याचिका पर सुनवाई के बाद छह अप्रैल को पारित आदेश में चुनाव को लेकर पांच सदस्यीय स्पेशल कमेटी बनाई थी. आदेश दिया था कि स्पेशल कमेटी 17 अप्रैल को धनबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की आमसभा बुलाकर उनके सुझाए नामों में से तीन नाम चुनाव समिति के सदस्य के रूप में काउंसिल को भेजेगी. 17 अप्रैल को हुई आमसभा में अधिवक्ताओं ने स्पेशल कमेटी को ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, समीरन पाल,अरुण सिंह, भागीरथ राय,पीसी महतो, एससी मल्लिक,देवी शरण सिन्हा, अयोध्या प्रसाद ,अरुण कुमार तिवारी,कंसारी मंडल समेत 19 नाम प्रस्तावित किए थे. स्पेशल कमेटी ने 18 अप्रैल को इनमें से 3 नाम तय कर झारखंड बार काउंसिल को चुनाव पदाधिकारी के लिए भेजे थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dr-vivek-kumar-honored-with-national-health-excellence-award/">धनबाद: डॉ. विवेक कुमार नेशनल हेल्थ एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित [wpse_comments_template]