Search

 
 
 

धनबाद: केंद्र की मोदी सरकार में हर तरफ घोटाला: जलेश्वर महतो

 

कांग्रेस ने कैग की रिपोर्ट को बनाया मुद्दा, पेश किया गड़बड़ियों का ब्योरा

Dhanbad : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार 25 अगस्त को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की गई. प्रेसवार्ता में पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि कैग ने मोदी सरकार के घोटालों का पर्दाफाश किया है. सीएजी की रिपोर्ट के अनुसार मोदी सरकार की नाक के नीचे घोटाले हो रहे हैं. भारतमाला प्रोजेक्ट की बिल्डिंग में फर्जीवाड़ा के कारण लागत 100% बढ़ गई. द्वारका एक्सप्रेस-वे में भारी धांधली हुई है. सड़क निर्माण की लागत 18 करोड़ प्रति किलोमीटर से 250 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर पहुंच गई. आयुष्मान भारत में मृत लोगों को जीवित दिखाकर भुगतान  ले लिया गया. एक ही नंबर से 7.5 लाख लाभार्थियों के जुड़े होने का फर्जीवाड़ा मोदी सरकार में ही हुआ है. कांग्रेस नेता ने कहा कि अयोध्या डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में ठेकेदारो के गल्ले में अनुचित लाभ पहुंचाया गया.. टोल नियमों का उल्लंघन कर एनएचएआई ने गलत तरीके से यात्रियों से 132 करोड़ रुपये वसूल लिये. विमान इंजन की डिजाइन-प्रोडक्शन में खामियों  की वजह से 159 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वृद्ध, विकलांग और विधवा पेंशन का पैसा अन्य योजनाओ के प्रचार में खर्च कर दिया है. प्रेस वार्ता में कहा गया कि सीएजी सरकार के सभी खर्च का ऑडिट करती है. यह संस्था प्रधानमंत्री की नाक के नीचे हो रहे एक, दो या तीन नही 7 घोटालों को बेनकाब कर रही है. मोदी जी उस पर ईडी की रेड कराकर ताला लगवाएं. मोदी सरकार में घोटाला का पूरा सच देश के सामने आ रहा है. केंद्र सरकार राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सरकार को परेशान करने के लिए ईडी का समन भिजवा रही है. राज्य सरकार को अस्थिर करने का काम किया जा रहा है. सरकार ने सही फैसला लेते हुए कोर्ट का दरवाजा खट खटाया है. इसलिए कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार के फैसले के साथ है. प्रेस वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, रशीद रजा अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही