Search

 
 
 

धनबाद : काेयला नगर के पास स्कूल बस में लगी आग, बाल-बाल बचे बच्चे

 
Dhanbad : डीएवी कोयला नगर के समीप मंगलवार की सुबह स्कूल बस में अचानक आग लग गई. स्थानीय लोगों की सूझ-बूझ से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी घटना टल गई. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, डीएवी स्कूल कोयला नगर की बस (संख्या बीआर 21जी 8203) सुबह में बच्चों को लेकर जैसे ही स्कूल पहुंची, बस से धुआं उठने लगा. धुआं देख वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. बच्चों में अफरातफरी मच गई. अभिभावकों ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूझ-बूझ से बड़ी दुर्घटना होने से टल गई. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-mla-dc-and-sp-ran-in-run-for-road-safety/">बोकारो

: रन फॉर रोड सेफ्टी में दौड़े विधायक, डीसी व एसपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही