Search

 
 
 

धनबाद :स्कूली बच्चों व अभिभावकों ने देवप्रभा का ओबी ट्रांसपोर्टिंग कराई ठप

 

आउटसोसिंग परियोजना के कारण पढ़ाई हो रही बाधित, पानी भी नहीं मिल रहा

Jharia: जहां एक और झारखंड केमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकारी स्कूलों को `स्कूल ऑफ एक्सीलेंस` में परिवर्तित कर राज्य के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की बात कह रहे है. तो दूसरी ओर स्कूली बच्चे आउटसोसिंग परियोजना के कारण अपनी पढ़ाई सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं. लोदना क्षेत्र संख्या 10 में कुजामा द्वारा संचालित देव प्रभा आउटसोसिंग से हैटलीबांध प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों का पढ़ना दुश्वार हो गया है. प्राथमिक विद्यालय के करीब 45 मीटर की दूरी पर ही ओबी गिराया जा रहा है. ओबी धूल कण उड़कर विद्यालय परिसर  में गिर रहा है. बच्चों को पढ़ने से लेकर मध्याह्न भोजन बनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उक्त बातें हैटलीबांध प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षिका प्रेमलता ने कहीं. हाइवा चलने के कारण पाने की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई. आज 15 दिनों से विद्यालय में पानी की घोर किल्लत है. भोजन बनाने और बच्चों को पानी पीने के लिए पानी रोज खरीदना पड़ रहा है. जिसके कारण बच्चों का मध्यान भोजन नहीं बन पा रहा है. शौचालय जाने में भी बच्चों को परेशानी हो रही है. आज गुस्साए छात्र छात्राओं के साथ अभिभावकों ने देव प्रभा का आउटसोसिंग  का ओबी ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी. अभिभावकों का का कहना है कि पिछले 15 दिनों से हेटलीबांध प्राथमिक विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले लोगो को पानी की सफलाई नहीं हो रही है. क्षेत्र में पाइपलाइन भारी वाहन के वजह से पिछले 15 दिनों से क्षतिग्रस्त है. आज गुस्साए लोगों ने कंपनी का ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी. कहा जब तक प्रबंधन पाइप लाइन को ठीक नहीं कराता, कंपनी का काम बंद रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही