13 को शिविर में ट्रक चालकों की आंखों की जांच
मौके पर डीटीओ जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि 13 जनवरी राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 13 जनवरी को शिविर लगाकर कर भारी वाहनों के चालकों व कंडक्टरों की आंखों की जांच की जाएगी. 14 जनवरी को ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों को गुलाब फूल भेंटकर उन्हें गलती सुधारने का मौका दिया जाएगा. साथ ही ओवर लोड वाहनों व सड़क पर रांग साइड गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा. 15 जनवरी को सड़क सुरक्षा दौड़, 16 को क्विज व 17 जनवरी को सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन होगा, जिसमें सभी स्टेकहोल्डर्स भाग लेंगे.बाइक पर पीछे बैठने वाले भी हेलमेट पहनें : डीएसपी
ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान हेलमेट पहनकर बाइक चलाने और पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनने, पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को तेल नहीं देने के लिए जगरूक किया जा रहा है. इसके बावजूद यदि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-is-standing-on-ammo-police-became-mute-spectators-babulal/">धनबादबारूद पर खड़ा है, पुलिस मूकदर्शक बनी : बाबूलाल [wpse_comments_template]

Leave a Comment