Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Dhanbad : निर्वाचन आयोग के निर्देश पर धनबाद (Dhanbad) जिले में 25 जनवरी को 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया. रैली सिटी सेँटर से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक तक गई. वापसी में गोल्फ ग्राउंड पहुंची. इसमें शामिल स्कूली बच्चे अपने हाथों में निर्वाचन आयोग के थीम ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ नारा लिखी तख्तियां व बैनर लेकर पैदल मार्च करते हुए लोगों को जागरूक करते चल रहे थे. इस दौरान लोगों को वोट डालने की शपथ भी दिलाई गई. रैली का नेतृत्व कर रहे राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है. लोगों को वोट के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए इस विशेष अवसर पर कई स्कूलों के बच्चों को लेकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य सभी योग्य लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है. जिन लेगों की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है वे मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जोड़वा लें, ताकि आप वोट डाल सकें. क्योंकि वोट डालना आपका अधिकार है. मतदाता जागरूकता रैली में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रवि मिश्रा, मिथिलेश कुमार सिंह, अरुण रॉय, पन्ना लाल महतो आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-booking-of-tickets-for-asansol-madar-urs-special-train-started/">धनबाद

: आसनसोल-मादर उर्स स्पेशल ट्रेन के टिकटों की बुकिंग शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही