Search

 
 
 

धनबाद : स्कूली बच्चों ने वाहन चालकों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

 
फुलवार में होली मदर्स एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने चलाया जागरूकता अभियान Katras : फुलवार स्थित होली मदर्स एकेडमी द्वारा सोमवार 17 जुलाई को सड़क दुर्घटना सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. विद्यालय के बच्चों ने हाथों में सड़क सुरक्षा की तख्तियां लेकर सड़क पर आने-जाने वाले दोपहिया व चौपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया. बच्चों ने सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने, रांग साइड में गाड़ी नहीं चलाने, बाइक पर ट्रिपल लोड नहीं करने इत्यादि नियमों से अवगत कराया. मौके पर विद्यालय की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन विजया रॉय, प्राचार्य मानस घोषाल, उप प्रचार्य पवित्र आचार्य समेत शिक्षक, शिक्षिकाए उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-gof-made-and-crack-lying-near-angarapathra-bhuli-quarter/">धनबाद:

अंगारपथरा भूली क्वार्टर के पास बना गोफ व पड़ी दरार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही