Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची में स्कूली बच्चियों ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी

 
Topchanchi : रक्षाबंधन के अवसर पर विद्या ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने रविवार को तोपचांची थाना पहुंचकर पुलिस कर्मियों को राखी बांधी. जवानों ने छात्राओं को बहन मानते हुए उनकी सुरक्षा का वचन दिया. आयोजन में पुलिस अधिकारी और स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल हुए. सभी ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. छात्राओं ने कहा कि हमारी सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारी व जवान रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं जा पाते हैं. इस पावन पर्व पर उनकी कलाई सूनी नहीं रहे, इसीलिए हम सभी छात्राओं ने उन्हें राखी बांधकर उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया है. जवान हमारी सुरक्षा में हमेशा तैयार रहते हैं, ऐसे में हमें भी उनकी सेवा का सम्मान करना चाहिए. स्कूल के प्रिंसिपल अशोक दास ने कहा कि रक्षाबंधन यह संदेश देता है कि जवान हमारे भाई हैं और हमारी सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. सुरक्षा और सेवा का यह बंधन हमेशा बना रहेगा. मौके पर टीपी सिंह, एसपी सिंह, आरके दास, कन्हैया कुमार, रिया पाण्डेय, स्वेता कुमारी, सीमा कुमारी, मेहक बर्णवाल, रिद्धि सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : केशलपुर">https://lagatar.in/katras-criminals-looted-goods-by-taking-keshalpur-bccl-employees-hostage/">केशलपुर

BCCL खदान में  अपराधियों ने लगातार दूसरे दिन बोला धावा, कर्मियों को बंधक बनाकर लूटे सामान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही