Search

 
 
 

धनबाद : अंगारपथरा में स्कूल जमीन में समाया, बाल-बाल बचे लोग

 
Katras : अंगारपथरा के कांटा पहाड़ी रोड में भूली क्वार्टर के समीप बंद पड़े नया प्राथमिक विद्यालय का एक कमरा रविवार की देर रात भू-धंसान में जमींदोज हो गया. उक्त कमरे के बगल में अरुण कुमार भुइयां अपने परिवार के साथ रहते हैं. घटना में अरुण कुमार और उनका परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन उनके घर में रखा सारा सामान जमीन में समा गया. भुक्तभोगी परिवार मुआवजा और सुरक्षित जगह बसाने की मांग को लेकर सोमवार को भू-धंसान स्थल पर ही धरना पर बैठ गया. जानकारी पाकर जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय सदस्य सत्येंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने भू-धंसान स्थल का जायला लिया और पीड़ित परिवार की तत्काल आर्थिक मदद की. साथ ही बीसीसीएल के किसी अधिकारी के नहीं आने पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बीसीसीएल प्रबंधन ने पीड़ित परिवार को मुआवजा और शिफ्टिंग के लिए जल्द कदम नहीं उठाया, तो कतरास क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठेंगे. यह भी पढ़ें : 63">https://lagatar.in/63rd-national-subroto-cup-jharkhand-in-final-in-under-17-girls-category/">63

वीं राष्ट्रीय सुब्रतो कप : अंडर 17 बालिका वर्ग में झारखंड फाइनल में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही