Maithon : चिरकुंडा क्षेत्र के तालडांगा स्थित लोयला स्कूल के नये भवन, कंप्यूटर लैब व लाइब्रेरी का उद्घाटन 20 अप्रैल को जमशेदपुर के बिशप डॉ. तेस्फोर बिलुंग ने किया. बिशप ने कहा कि स्कूल पवित्र स्थान है, जहां ईश्वर का वास होता है. विद्यालय में प्रार्थना व आशीर्वाद की जरूरत होती है. यहां से बच्चों की जीवन की यात्रा की शुरुआत होती है. भगवद् गीता का संदेश है कि ईश्वर हमें मृत्यु से जीवन की ओर, अंधेरे से ज्योति की ओर और पाप से पुण्य की ओर ले जाने का मार्ग दिखाता है. स्कूल के सचिव फादर अमातुस कुजूर ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इससे पूर्व पूर्व प्राचार्य जॉनी पी देवसिया ने बिशप डॉ. तेस्फोर बिलुंग को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. वाइस प्रिंसिपल सिस्टर फिलिस्टिस ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया. समारोह में चिरकुंडा नप अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी, बीरेंद्र अटल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-7-days-free-checkup-camp-started-at-spectrum-hospital-kumardhubi/">धनबाद
: स्पेक्ट्रम अस्पताल कुमारधुबी में 7 दिनी निःशुल्क जांच शिविर शुरू [wpse_comments_template]
: स्पेक्ट्रम अस्पताल कुमारधुबी में 7 दिनी निःशुल्क जांच शिविर शुरू [wpse_comments_template]