Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : अस्मित आकाश की मौत पर स्कूल प्रबंधन मौन

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : सिंदरी के डिनोबिली स्कूल में 23 मार्च बुधवार को दसवीं के छात्र अस्मित आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की गुत्थी सुलझने की बजाय उलझती जा रही है. स्कूल के भीतर संदिग्ध स्थिति में 15 वर्षीय छात्र की मौत पर पूरा कोयलांचल सकते में है, जबकि कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. हालत यह है कि उन सवालों का जवाब देनेवाला कोई नहीं. न प्रशासन कुछ कह रहा है और डिनोबिली स्कूल प्रबंधन मुंह खोल रहा है.

    प्रबंधन को नाकामी छिपाने में दिलचस्पी

स्कूल प्रबंधन को अपनी नाकामी छिपाने में दिलचस्पी है, जिसके लिए वह तरह-तरह के हथकंडे भी अपना रहा है. इधर छात्र के परिजनों के साथ कई बुद्धिजीवी निष्पक्ष जांच और स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि मौत से पहले के सीसीटीवी फुटेज में क्लास रूम के अंदर कुछ सहपाठी उसके साथ मारपीट करते नजर आए. परंतु घटना के समय तीन मिनट का क्लिप सीसीटीवी से गायब है. स्कूल प्रबंधन बिजली कटने की बात कह रहा है.

 जिला प्रशासन के पास भी कोई जवाब नहीं

जिला प्रशासन उचित कदम उठाने की बात कह रहा है, परंतु कई सवालों का जवाब उनके पास भी नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. लगातार संवाददाता ने स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क साधने और सही जानकारी लेने की हर कोशिश की, मगर लाख कोशिशों के बाद भी उनसे संपर्क नही हो सका. दूरभाष पर भी बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जबाब नहीं दिया.

  डिनोबिली प्रबंधन जिम्मेदार : कैप्टन प्रदीप मोहन 

[caption id="attachment_274009" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/captain-pradip-300x298.jpeg"

alt="" width="300" height="298" /> कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय[/caption] हालांकि अभिभावकों का बड़ा समूह इस घटना से आक्रोशित है. उन्हें बच्चों की चिंता सता रही है. अगर स्कूल जैसी सुरक्षित जगह में असुरक्षा का ऐसा ही वातावरण रहा तो वे अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई कैसे करा सकेंगे. अभिभावक संघ के अध्यक्ष कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय ने कहा कि डिनोबिली स्कूल सिंदरी की घटना ह्रदय विदारक एवं स्तब्ध करने वाली है. संघ इस घटना के लिए सिर्फ स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार मानता है. समय रहते वह अगर प्रबंधन एक्शन ले लेता तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता.

स्कूलों में अब यह आम बात : रंजीत सिंह परमार

[caption id="attachment_274010" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/ranjit-parmar-300x294.jpeg"

alt="" width="300" height="294" /> रणजीत सिंह परमार[/caption] सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत सिंह परमार ने भी इस घटना के लिए स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया, उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस तरह की घटना अब आम हो गई है. बच्चों के माता-पिता को एडमिशन के वक्त बड़े-बड़े वायदे कर सुविधा के नाम पर लंबी लिस्ट दिखाई जाती है और मोटी रकम वसूली जाती है. उसके बाद सारे वायदे खोखले साबित होते हैं.

       अब किसके भरोसे छोड़ें बच्चे : संजय कुमार 

[caption id="attachment_274011" align="aligncenter" width="267"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/sanjai-yadava-267x300.jpeg"

alt="" width="267" height="300" /> संजय कुमार[/caption] अभिभावक संघ के सचिव संजय कुमार ने कहा कि कल की घटना से सभी अभिभावक बहुत ही दुखी हैं. सभी अपने बच्चों को स्कूल कैंपस के अंदर प्रबंधन के जिम्मे छोड़ कर आते हैं, लेकिन स्कूल के अंदर भी अगर ऐसी घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा.

      स्कूल प्रबंधन पर हो कड़ी कार्रवाई : प्रेम सागर

[caption id="attachment_274016" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/prem-sagar-300x294.jpeg"

alt="" width="300" height="294" /> प्रेम सागर[/caption] अभिभावक संघ के सचिव प्रेम सागर ने कहा कि डिनोबिली स्कूल के क्लास रूम में छात्र की मौत सभी के लिए बहुत ही दुखदायी एवं असमंजस की स्थिति पैदा करने वाली है. स्कूल प्रबंधन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, साथ ही प्रिंसिपल पर केस दर्ज होना चाहिए.

 प्राइवेट स्कूलों पर उपायुक्त निगरानी रखें : देबू महतो

जिले के प्राइवेट स्कूलों में अभिभावकों से कई तरह की रकम वसूली जाती है, परन्तु सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति होती है. जिला प्रशासन प्राइवेट स्कूलों पर विशेष निगरनी रखे, ताकि व्यवस्था बनी रहे. स्कूल संचालक पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए. भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने की भी गारंटी करनी चाहिए. यह भी पढ़ें :  सिंदरी">https://lagatar.in/sindri-mayumo-besieged-the-gaushala-op-in-the-bullet-case/">सिंदरी

: गोली कांड मामले में मायुमो ने किया गोशाला ओपी का घेराव [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही