धनबाद: साइबर ठगी का शिकार होने से बचे स्कूल के प्रिंसिपल
Jharia: झरिया (Jharia) धनबाद जिला में इन दिनों साइबर ठग तरह तरह के हथकंडे अपना कर भोले भाले लोगों को अपने जाल में फांस कर उनकी जीवन भर की गाढ़ी कमाई कुछ ही क्षणों में उड़ा लेते हैं. जोड़ापोखर क्षेत्र के हेलो किड्स स्मार्ट स्कूल के प्रिंसिपल इरफान खान को भी साइबर ठगों शिकार बनाना चाहा, हालांकि बाल बाल बच गए. उन्होंने बताया कि मंगलवार 9 मई की सुबह एक व्यक्ति का कॉल आया. उसने तीसरी कक्षा मे पढ़ने वाले अपने बच्चे अमन कुमार की फीस जमा करने की बात कह एकाउंट नंबर मांगा. उसे अपना अकाउंट नंबर दे दिया तो कुछ देर बाद मोबाइल पर 10 रुपये प्राप्त होने का फ्रॉड मैसेज आया. फिर उस व्यक्ति ने 5000 रुपये डालने को कहा. थोड़ी देर बाद फिर एक फ्रॉड मैसेज आया, जिसमें पचास हजार प्राप्त होने की बात लिखी हुई थी. तभी उक्त व्यक्ति ने कहा कि मास्टर साहब आपके खाते में गलती से पांच हजार की बजाय पचास हजार चला गया. पैतालीस हजार रुपये मुझे ऑनलाइन पेमेंट के जरिये वापिस चाहिए, अन्यथा थाने जाकर केस दर्ज कर दूंगा. प्रिंसिपल इरफान खान को जब शक हुआ तो उन्होंने फ़ौरन अपना एकाउंट चेक किया. उसमें रुपए डाले ही नहीं गए थे. प्रिंसिपल ने फोन करने वाले व्यक्ति को ऑफिस आकर पैसे ले जाने को कहा तो वह व्यक्ति घबरा गया और केस दर्ज करने की धमकी देते हुए फोन काट दिया. हालांकि प्रिंसिपल इरफान खान ने इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment