Search

 
 
 

धनबाद : स्कूलों का समय बदला, 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 11.30 बजे तक चलेंगी

 

गर्मी को देखते हुए डीसी ने जारी किया निर्देश

Dhanbad : अत्यधिक गर्मी व लू को देखते हुये राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश दिया है. इस आलोक में धनबाद की डीसी माधवी मिश्रा ने जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी व निजी विद्यालयों में केजी से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक व 9वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया है. प्रार्थना सभा, खेलकूद व अन्य गतिविधियां धूप में संचालित नहीं की जायेंगी. सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन का संचालन जारी रहेगा. यह व्यवस्था सोमवार से अगले आदेश तक लागू रहेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही