Search

 
 
 

धनबाद : खसरा टीकाकरण अभियान में सहयोग नहीं कर रहे स्कूल- सिविल सर्जन

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले में मिजल्स रूबेला (खसरा) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 9 महीने से लेकर 15 साल तक के लगभग आठ लाख बच्चों का टीकाकरण करने का निर्णय लिया है. अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग ने डीईओ से जिले के 337 सरकारी व प्राइवेट स्कूलों से इस आयु वर्ग के बच्चों की सूची मांगी थी, जो अब तक प्राप्त नहीं हुई है. सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्वास्थ्य विभाग लगातार बैठकें कर रहा है. अप्रैल के दूसरे सप्ताह से बीमारी की रोकथाम के लिए एमआर टीकाकरण अभियान शुरू होगा. लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से मदद नहीं मिल पा रही है. स्कूलों से सहयोग नहीं मिला, तो टीकाकरण का लक्ष्य पाना मुश्किल होगा..

रुबेला का टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित

सिविल सर्जन ने कहा कि खसरा के लिए रुबेला का टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है. इसका बच्चों पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा. बच्चों को यह टीका एक प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी द्वारा लगाया जाएगा. इसलिए लोग अपने बच्चों को टीका जरूर लगवाएं.

जिले में अबतक सामने आ चुके हैं 400 मरीज

जिले के गोविंदपुर, बलियापुर, बाघमारा, झरिया, तोपचांची, टुंडी, निरसा समेत आसपास के इलाकों में खसरा के 400 मामले सामने आ चुके हैं. बीमारी से 3 बच्चों की मौत भी हो चुकी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-ideals-of-ram-manohar-lohia-need-to-be-brought-to-life-tarakeshwar/">धनबाद

: राममनोहर लोहिया के आदर्शों को जीवन में उतारने की जरूरत- तारकेश्वर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही