Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  डीनोबली स्कूल मैथन में साइंस, आर्ट्स एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी

Maithan: डीनोबली स्कूल मैथन में 29 अप्रैल शनिवार को बच्चों द्वारा साइंस, आर्ट्स एवं क्राफ्ट्स प्रदर्शनी लगाई गई. प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीवीसी मैथन के डीजीएम अनुप पुरकायस्थ ने किया. प्रदर्शनी में स्कूल के करीब 350 बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया व सभी को आश्चर्यचकित कर दिया. प्रदर्शनी में बच्चों की प्रस्तुति देखकर अभिभावकों सहित सभी आगंतुक दंग रह गए और सभी ने बच्चों की काबिलियत को सराहा. प्रदर्शनी में वंदे भारत ट्रेन, हाइड्रोलिक लिफ्टिंग मशीन, पर्यावरण सहित अन्य विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किया गया. मौके पर स्कूल की प्राचार्या शुक्ला चौधरी, डीवीसी के अधिकारी, बड़ी संख्या में अभिभावक एवं स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही