Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सिदरी कॉलेज कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Sindri : सिदरी कॉलेज सिदरी की इंटरमीडिएट शाखा में 1 0फरवरी को विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई. विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने नये विचारों से ओतप्रोत नये प्रयोग से संबंधित मॉडल का प्रदर्शन किया तो दूसरी तरफ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पहले दो स्थान पर छात्राओं ने कब्जा जमाया. अध्यक्षता कर रहे कॉलेज प्राचार्य डॉ नकुल प्रसाद ने बताया कि राजनीतिक विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ सुनीता जायसवाल व डॉ विशु मेघनानी की उपस्थिति में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया. उन्होंने विद्यार्थियों को संघर्ष व जिज्ञासा के साथ सीखने के लिए प्रोत्साहित किया. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अर्पिता कुमारी प्रथम, नेहा बाउरी द्वितीय व प्रशांत कुमार तृतीय स्थान पर रहे. कार्यक्रम का संचालन सौमित्र गौतम ने किया. विज्ञान प्रदर्शनी का संयोजन नंदिनी, सरफराज, विरेन्द्र विश्वकर्मा व अर्चना ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सविता, अन्नूप्रिया, अन्नू श्री, कांति, बबिता व रेखा कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही