Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जालसाजी के आरोपी वैज्ञानिक को मिली जमानत

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जालसाजी के आरोपी वैज्ञानिक अजय कुमार द्विवेदी  बुधवार को धनबाद मंडल कारा से जमानत पर रिहा हुए। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पूजा पांडे की अदालत ने आरोपी को जमानत पर मुक्त करने का निर्देश दिया है. आरोपी वैज्ञानिक के खिलाफ बलियापुर थाना में वर्ष 2014 में जालसाजी करने का आरोप लगाया गया था. बलियापुर स्थित बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में 99 हजार 976 रुपए का घोटाला करने का आरोप था. पुलिस ने आरोपी को 12 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. आरोपी की ओर से अधिवक्ता अरुण तिवारी ने मुकदमे की पैरवी की.

  ऑटो चोरी के मामले में सुनवाई

धनबाद:  जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या में प्रयुक्त ऑटो चोरी के मामले में बुधवार को अदालत में सुनवाई हुई. सीबीआई के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव की अदालत में बचाव पक्ष की ओर से बहस की गई. दूसरी ओर मोबाइल चोरी के मामले में भी अदालत में आज सुनवाई की तिथि तय थी. सीबीआई की ओर से इस मामले में आज किसी गवाह को पेश नहीं किया गया. अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 17 जनवरी तय कर दी है. इस मामले के दोनों आरोपी राहुल वर्मा एवं लखन वर्मा को अदालत में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही