Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंफर के वैज्ञानिक बने एनएएसआई के सदस्य

Advertisement
Advertisement

शोध कार्यों के प्रकाशन के लिए देश भर के वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय मंच कराता है उपलब्ध

Dhanbad : सीएसआईआर-सिंफर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एमएस संतोष को राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी भारत (एनएएसआई) का सदस्य चुना गया है. यह जानकारी सिंफर के पीआरओ डॉ सिद्धार्थ ने दी. उन्होंने बताया कि डॉ संतोष ने एकेडमी, अनुसंधान व स्टार्टअप के क्षेत्र में कार्य किया है. हाइड्रोजन ऊर्जा, अपशिष्ट जल उपचार  और ऊर्जा भंडारण विषय पर उनके 95 से अधिक शोध पत्र भी प्रकाशित हुए हैं. उन्होंने यूएसए, फ्रांस, रूस, बेलारूस, स्वीडन, सिंगापुर, मिस्र और वियतनाम जैसे देशों के द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कार्यक्रमों में भी भाग लिया है

 देश का प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थान है एनएएसआई

उन्होंने बताया कि एनएएसआई देश का प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थान है, जिसका उद्देश्य शोध कार्यों के प्रकाशन के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है. यह देश भर के वैज्ञानिकों को शोध व विचारों के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करता है. वैज्ञानिक अनुसंधान, ज्ञान प्रसार और सहयोग के केंद्र के रूप में काम करता है. एनएएसआई के सदस्य के रूप में सिंफर के वैज्ञानिक का चयन संस्थान के साथ धनबाद जिले के लिए गर्व की बात है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही