Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: वैज्ञानिक कर रहे सामाजिक व राजनीतिक चुनौतियों का सामना : प्रो मेसन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)   आईआईटी-आईएसएम में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस व्याख्यान श्रृंखला के अवसर पर नई महामारी और संसाधन के दोहन के जोखिम को लेकर बढ़ रही वैश्विक वैज्ञानिक चुनौतियों और उन्हें प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान और वार्ता का आयोजन किया गया. केंट यूनिवर्सिटी, यूके के आणविक भौतिकी के प्रो निगेल मेसन ने कहा कि वैज्ञानिकों को कई प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. आज विश्व की बड़ी समस्याओं में शामिल ग्लोबल वार्मिंग, ऊर्जा आपूर्ति, नई महामारियों के जोखिम और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन जैसे विषय पर वैज्ञानिकों के परामर्श और सहयोग के बिना कोई भी राष्ट्र या सरकार निर्णय नहीं ले सकती है.

 "साइंस फॉर ग्लोबल वेलबीइंग" की थीम पर कार्यक्रम

आईआईटी-आईएसएम की मीडिया एंड ब्रांडिंग सेल की डीन प्रो रजनी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने के लिए आईआईटी आईएसएम द्वारा "साइंस फॉर ग्लोबल वेलबीइंग" के थीम पर इन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. दो महीने से अधिक समय तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय विषयों पर व्यख्यान सीरीज का भी आयोजन किया गया है. कार्यक्रम का संचालन भौतिकी विभाग के प्रो बॉबी एंटनी ने किया. कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग आधिकारिक यूट्यूब चैनल के माध्यम से आयोजित की गई थी. इस कार्यक्रम में संस्थान के भौतकी संकाय के सभी प्रोफेसर व विद्यार्थी शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही