Search

 
 
 

धनबाद : गोविंदपुर में ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने किया एनएच जाम

 
Dhanbad : धनबाद के गोविंदपुर में एनएच पर दो जनवरी की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी. हादसे में स्कूटी सवार गोविंदपुर निवासी रवींद्र बंसल (58 वर्ष) की मौत हो गई. गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. मौके पर पहुंची गोविंदपुर थाना की पुलिस ने काफी मसक्कत के बाद लोगों को शांत कराया. करीब एक घंटे में आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी के बाद सड़क जाम हटाया. जानकारी के अनुसार, रवींद्र बंसल अपने बेटे के साथ स्कूटी से गोविंपुर थाना के समीप सड़क पार कर रहे थे. तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें  चपेटे में ले लिया. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. स्थानीय निवासी शिशिर भगत ने बताया कि एनएच पर उक्त स्थल पर ट्रक चालकों की लापरवाही से अक्सर दुर्घटना होते रहती हैं. इससे पूर्व 31 दिसंबर और नए साल के पहले दिन जश्न मनाने के लिए घरों से निकले 23 लोग अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. इन्हें इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया गया. इनमें से कई का इलाज चल रहा है, जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. 31 दिसंबर की रात टुंडी रोड व झरिया के घनुआडीह में सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया. सएनएमएमसीएच के इमरजेंसी के रजिस्टर में सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित दर्ज आंकड़ों के अनुसार 31 की रात व एक जनवरी की रात तक कई लोग हादसे के शिकार हुए. बलियापुर हीरक बाइपास रोड में दुर्घटना में प्रेम कुजूर, राजगंज डोमनपुर में राहुल, झरिया के फूसबंगला-भागाबांध में आशीष व चंद्रकांत, गोविंदपुर मेंउ एनएच पर कौआबांध के समीप राजेश, भीखू महतो व दो अन्य, बरवाअड्डा में मंगरू हांसदा, संदीप, निर्मल, बलियापुर रेलवे ओवरब्रिज के पास कुंदन व कुणाल तथा सिंदरी में हुई दुर्घटना में घायल लाल्टू व मो. आलम को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच लाया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-a-25-year-old-youth-hanged-himself-in-sunder-nagar-sindri/">धनबाद:

सिंदरी के सुंदर नगर में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही