Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दिन में तेज गर्मी, शाम के बाद हल्की ठंड का अहसास

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल में मौसम का बदलता मिजाज लोगों को बीमार बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा है. तापमान में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है. कभी अधिकतम तापमान बढ़कर गर्मी बढ़ा रहा है, तो कभी रात का पारा गिरकर ठंड का अहसास करा रहा है. धनबाद में 25 फरवरी को दिन में तेज धूप खिली. लोग गर्मी से परेशान रहे. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, शाम होने के साथ ही हल्की ठंड का अहसास होने लगा. न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.

पांच दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव के आसार नहीं हैं. दो दिन बाद तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, पूर्वी बांग्लादेश और इसके आसपास के वायुमंडल में साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है. लेकिन धनबाद सहित पूरे झारखंड पर इसका ज्यादा असर होने की संभावना नहीं.

लोगों को बीमार बना रहा बदलता मौसम

तापमान में उतार-चढ़ाव से कभी तेज गर्मी, तो कभी ठंड महसूस हो रही है. माैसम में तरह के बदलाव से लोग सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ecl-should-start-production-again-in-khudia-baijna-colliery-aparna/">धनबाद

: खुदिया बैजना कोलियरी में पुन: उत्पादन शुरू कराए ईसीएल- अपर्णा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही