Search

 
 
 

धनबाद: राजगंज में स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 10 लोग घायल

 

कुछ घायलों का निजी क्लीनिक में हो रहा इलाज, कई दुर्गापुर रेफर

Rajganj  : राजगंज थाना क्षेत्र में बुधवार 16 अगस्त को अहले सुबह एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. वाहन पर सवार एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए राजगंज पुलिस ने धनबाद भेज दिया. घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस ने बताया कि सभी बिहार के राजगीर से मेला से पश्चिम बंगाल के अंडाल जा रहे थे. तभी बुधवार की सुबह करीब 4 बजे राजगंज में स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो कर सड़क पर जा रहे एक वाहन से टकरा गया. इस टक्कर से स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उस पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. गंभीर रूप से घायलों में 3 महिला,  6 पुरुष और 1 बच्ची शामिल है. चालक दिलीप, सहदेव मोदी, महेंद्र मोदी, मंजू देवी, फूला देवी, अनन्या कुमारी का इलाज धनबाद के एक निजी क्लीनिक में हो रहा है. जबकि अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही