Search

 
 
 

धनबाद: स्विफ्ट कार को बचाने में डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो

 
Dhanbad : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ापीपल मोड़ पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार को बचाने में स्कॉर्पियो डिवाइडर से जा टकराई. स्कॉर्पियो पर सीआरपीएफ के जवान सवार थे. हालांकि जवान सहित गाड़ी पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार स्विफ्ट कार जोड़ापीपल मोड़ पर अचानक टर्न ले रही थी, तभी स्कॉर्पियो के आगे आ गई. स्कॉर्पियो के चालक ने कार को बचाने का प्रयास किया, मंगर संतुलन बिगड़ जाने के कारण डिवाइडर से टकरा गया. इस बीच घटनास्थल पर स्थानीय लोग जुटे और दोनों वाहनों पर सवार लोगों को बचाने में जुट गए. हालांकि सभी को सुरक्षित देख लोगों ने राहत की सांस ली. डिवाइडर से टकरा कर स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही