Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : शादी से लौट रही स्कॉर्पियो चाय दुकान में घुसी, 7 लोग घायल

Putki : धनबाद से शादी समारोह से दूल्हे के परिजनों को लेकर लौट करकेंद लौट रही स्कॉर्पियो 14 फरवरी की सुबह केंदुआ पुल के पास अनियंत्रित होकर चाय दुकान में घुस गई. हादसे वाहन की चपेट में आकर और दुकान में रखे सामान से दबकर पार्षद के भाई गोविंदा राउत, 2 पत्रकार समेत 7 लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दुकान में फंसे घायलों को निकाला गया. नगर निगम के सफाई कर्मी राम प्रवेश राम का सिर फट गया और पैर फ्रैक्चर कर गया है. उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घायलों में पत्रकार ज्ञानदेव पांडे, रमेश तिवारी, नागेश्वर यादव, चंद्रदेव यादव व एक फेरी वाला शामिल है. एक बाइक व दुकान का अगल हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. गनीमत थी कि दुकान के पास खड़ी स्थानीय निवासी नागेश्वर यादव की बाइक स्कॉर्पियो के नीचे फंस गई, जिससे कई लोगों की जान बच गई. गाड़ी (संख्या जेएच 10 वी 0281) दूल्हे के पिता करकेंद निवासी सतपाल सिंह खुद चला रहे थे. वाहन पर करीब दर्जन भर लोग सवार थे. उन्हें भी हल्की चोटें आई हैं. सतपाल सिंह ने बताया कि शादी शादी 13 फरवरी की रात धनबाद के जैन मिलन में थी. व्यस्तता की वजह से दो दिन से नींद पूरी नहीं हुई थी. गाड़ी लेकर लौटते वक्त अचानक आंख लग गई, जिससे यह हादसा हुआ. चाय दुकान पर उस समय केंदुआ के एक दर्जन से ज्यादा लोग चाय पीने के लिए खड़े थे. केंदुआडीह थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो व क्षतिग्रस्त पल्सर बाइक को जप्त कर लिया है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-man-arrested-for-stealing-money-jewelry-and-gifts-from-wedding-reception/">धनबाद:

शादी के रिसेप्शन समारोह से पैसे, गहने व उपहार चुरानेवाला गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही