Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आईआईटी-आईएसएम में एससीपीटी की घोषणा, 30 छात्र शामिल

Dhanbad : आईआईटी-आईएसएम, धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-hahnemann-jayanti-celebrated-at-dr-manisha-multi-specialty-health-clinic/">(Dhanbad)

ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए स्टूडेंट को-ऑर्डिनेटर प्लेसमेंट टीम (एससीपीटी) की घोषणा कर दी है. टीम में विभिन्न विभागों के 30 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है. इसके साथ ही 10 सदस्यों की केंद्रीय प्रबंधन कमेटी भी बनाई है. 10 सदस्यीय कमेटी में इलेक्ट्रॉनिक एंड कंप्यूटर इंजीनियरिंग के अर्घदीप कोलय और पेलापुडी वशिष्ठ, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के ओमेश लाल दास, रसायन के आदित्य दुबे, अनुराग मिश्रा, सात्विक अस्थाना, एम एंड सी के गंटा निखिल और सुमित रवि कुमार गुप्ता, खनन की पवित्रा भार्गव और नंदिनी अशोक सिन्हा को शामिल किया गया है.

प्लेसमेंट, शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में बनेंगे माध्यम

स्टूडेंट को-ऑर्डिनेटर प्लेसमेंट टीम (सत्र 2023-24) में होने वाली प्लेसमेंट गतिविधियों में समन्यवक का काम करेगी. इसके साथ ही विद्यार्थियों के लॉजिस्टिक, डिजाइन, एनालिटिक्स और विविध करियर डेवलपमेंट सेंटर (सीडीसी) के अंतर्गत चलने वाली गतिविधियों को भी विद्यार्थियों तक पहुंचाने में सहयोग करेगी. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-130-beds-ready-for-corona-patients-in-snmmch/">

धनबाद : एसएनएमएमसीएच में कोरोना मरीजों के लिए 130 बेड तैयार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही